कोई भी खाद्य पदार्थ जो भी किसी पेड़,पौधे या फिर किसी वनस्पति से प्राप्त किया गया हो वह सभी शाकाहारी पदार्थ होते है। इनके इलावा दूध और दूध से बने पदार्थ भी शाकाहारी है।
मांसाहारी निशान (Non-Veg Logo)
मांसाहारी खाद्य पदर्थों की पहचान के लिए भूरे रंग (Brown Colour) का उपयोग किया जाता है। तो भी वस्तु मांसाहारी होगी उसपर भूरे रंग का निशान लगा होगा। कई वस्तुओं पर भूरे रंग के इलावा लाल रंग (Red Colour) का भी चिन्ह लगा होता है ,कई वस्तुओं पर ऐसा उस वस्तु की packing के कारण भी हो जाता है।
मांसाहारी चीजों में क्या-क्या आता है
कोई भी वस्तु जिसमे जानवर के किसी भी हिस्से का प्रयोग किया गया हो ,वह सभी मांसाहारी है। किसी भी तरह का कोई जानवर ,पशु ,पक्षी ,मछली आदि किसी के भी मांस ,हड्डियों आदि से बनी वस्तुएं नॉन-वेजीटेरियन category में आती है।
किन वस्तुओं पर यह Logo नहीं होते
कुछ import की हुए वस्तुओं पर यह चिन्ह नहीं होते और बहुत-सी Medicines पर भी यह चिन्ह नहीं होते। इनकी तसल्ली के लिए आप इनके ingredients पर ही ध्यान दे और दवाई के लिए आप डॉक्टर से ही पूछ सकते है कि उसके minerals/salts का source क्या है।
अंत में एक ही बात ,"शाकाहारी खाओ ,स्वस्थ रहो ,शाकाहार ही उत्तम आहार है।"
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी comment करके जरूर बताये। अगर अभी भी आपका कोई सवाल है तो आप comment करके या फिर Contact Us Form भरकर पूछ सकते है।
Google Plus Page पर भी Follow करें
यह भी पढ़े :